विवादित फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को मिल गया A सर्टिफिकेट, जल्द रिलीज होगी फिल्म

लंबे समय से विवादों में चल रही सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी से अब खतरा टल गया है। दो साल से लटकी हुई इस फिल्म में सीबीएफसी ने अब ग्रीन चिट दे दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म को हरी झंडी देने से पहले फिल्म में एक कट भी लगाया गया है।

अब देखना ये है कि फिल्म कब रिलीज होती है। इस पर बात करते हुए फिल्म के निर्माता विनय तिवारी ने ये भी कहा कि उनको न्याय मिला है और लंबी लड़ाई के बाद आखिर फिल्म को ए प्रमाणपत्र मिला है।

sunny deol, mohalla assi, sakshi tanwar,ravi kishan, सनी देओल, मोहल्ला अस्सी, साक्षी तंवर, रवि किशन

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी प्रख्यात उपन्यासकार काशी सिंह के उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित होगी। फिल्म का पूरा भाग 1990 से लेकर 1998 तक के समय पर आधारित होगी जिसमें कई चीजों के समेत राम जन्मभूमि के विवाद को भी दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद भारत में इसका जोरदार विरोध हुआ था और इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सीन्स दिखाने का आरोप लगाकर इसको बैन कर दिया गया था।

हालांकि फिल्म यू ट्यूब पर लीक कर दी गई थी। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में है और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी पहत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X