अक्षय कुमार VS सनी देओल- कॉमेडी और देशभक्ति का तड़का- जबरदस्त CLASH
सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' काफी समय से टलती आ रही है। फिल्म अप्रैल से जुलाई.. और अब जुलाई से अगस्त जा चुकी है। जी हां, अफवाहों की मानें तो देओल परिवार की यह सीक्वल फिल्म जून में नहीं बल्कि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब कहानी में ट्विस्ट यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी इसी दिन रिलीज हो रही है।
सलमान खान की 'रेस 3'- इस शुक्रवार BOX OFFICE पर आएगा तूफान
यानि की बॉक्स ऑफिस पर देओल परिवार की कॉमेडी के साथ अक्षय कुमार की देशभक्ति का तड़का दर्शकों के सामने होगा। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों स्टार्स फिल्म क्लैश करते हैं, या तारीख में होगी हेरा फेरी!

इतना ही नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम- मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। लिहाजा, एक साथ तीन बड़ी फिल्में आमने सामने होंगी। लेकिन फिलहाल गोल्ड के सिवा किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो यमला पगला दीवाना फिर से की रिलीज डेट की इस हफ्ते घोषणा कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications