धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल का पोस्ट आया सामने, शानदार तस्वीर के साथ किया विश!
अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र को लेकर इस वक्त काफी चर्चा है। इसका कारण उनका जन्मदिन है। जी हां, धर्मेंद्र आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर 1935 में हुआ था। धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर कई पोस्ट फैंस के द्वारा सामने आए हैं। लेकिन सबके ज्यादा चर्चा में उनके बड़े बेटे और सुपरस्टार सनी देओल का पोस्ट चल रहा है। सनी देओल ने अपने पापा के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है।
उन्होने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैँ। धर्मेंद्र के लिए सनी ने लिखा.. ''Happy Birthday PAPA love you. #tinadehal tina dehal photography.''

सनी देओल का पोस्ट सामने आने के बाद तेजी पसंद किया जा रहा है। सनी देओल को लेकर मशहूर है कि वो अपने पिता के सामने आज भी काफी छोटे बच्चे की तरह रहते हैं।
धर्मेंद्र की बात करें तो इस उम्र में भी वो काम कर रहे हैं और काफी जल्दी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग जारी है। सनी देओल के अलावा अभिनेता बॉबी देओल ने लिखा है.. ''My papa the legen Wish you love from the bottom of my heart, So blessed to be your son #HappyBirthday.''
बॉबी देओल का ये पोस्ट खबरों में है। बता दें कि धर्मेंद्र अक्सर अपनी शायरी को लेकर भी खबरों में रहते हैं और अपने सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। इस उम्र में भी उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications