..................... सनी देओल अब फिल्मों में नहीं करेंगे ये गलती? गदर 2 के बाद लिया सबसे बड़ा फैसला! Sunny Deol will not produce films anymore, said every time i got bankrupt - Hindi Filmibeat

सनी देओल अब फिल्मों में नहीं करेंगे ये गलती? गदर 2 के बाद लिया सबसे बड़ा फैसला!

sunny deol

सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं और उनके फैंस भी इस तगड़ी वापसी से काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि सनी देओल ने इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक सीख ली है और एक काम से तौबा कर ली है।

सनी देओल का कहना है कि अब वो कभी भी किसी फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करेंगे। इसका कारण ये हैं कि वो जब भी फिल्म प्रोड्यूस करते हैं वो बैंक्रप्ट हो जाते हैं। जी हां, सनी देओल ने जब भी किसी फिल्म को बनाया है तो वो बर्बाद ही हुए हैँ। इस वक्त उनको लेकर एक ऐसी ही खबर सामने आई है।

बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बात करते हुए उन्होने कहा है कि, अब वो कभी भी फिल्म का निर्माण नहीं करेंगे। इसका कारण यह है कि अतीत में जब भी उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को किया है तो वो दिवालिया ही हुए हैं। आखिरी बार वो अपने बेटे करण की फिल्म को प्रोड्यूस करते हुए नजर आए थे जिसका नाम है पल पल दिल के पास।

ये फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। सनी ने कहा था, "क्योंकि मैं दिवालिया हो गया हूं। दुनिया बहुत कठिन हो गई है। वर्षों पहले, मैं चीजों को नियंत्रित कर सकता था क्योंकि वितरण एक तरह का होता था। वे लोग थे जिनसे हम बातचीत करते थे। एक संबंध था। जब से कॉरपोरेट आए हैं, कुछ भी नहीं है।

अब वहां खड़ा होना काफी मुश्किल है।'' सनी देओल ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा है जो कि चर्चा में है। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में सनी देओल किस तरह से फिल्मों में अपने आपको रखते हैं।

लेकिन इतना तो तय है कि गदर 2 के बाद सनी देओल का करियर फिर से उछाल मार सकता है। लेकिन सनी देओल की मानें तो गदर 2 की सफलता के बाद कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है और ना ही किसी फिल्म का ऑफर उनके पास आया है।

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X