टाईगर की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. नहीं टकराएंगे सनी देओल.. बदली रिलीज डेट!
सनी देओल, बॉबी देओल और धमेंद्र इस साल अपनी हिट फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी- यमला पगला दीवाना फिर से.. लेकर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट पहले 30 मार्च फाइनल की गई थी। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पोस्टपोंड हो चुकी है।
'सलमान और अजय देवगन की फिल्मों पर किसी ने सवाल क्यों नहीं किया! '
गौरतलब है कि 30 मार्च को ही टाईगर श्राफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म बागी 2 रिलीज हो रही है। लिहाजा, यमला पगला दीवाना 3 के पोस्टपोंड होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है.. कि सनी देओल किसी फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहते।

नवनीत सिंह के निर्देशन में बनी 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट फिलहाल रिवील नहीं की गई है। फिल्म में बतौर एक्ट्रेस कृति खरबंदा और काजल अग्रवाल हैं.. जबकि सलमान खान धमाकेदार कैमियो निभाने वाले हैं।
2018 की बात करें तो फिल्म सनी देओल एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि तीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications