सनी, करण को फिल्म दे सकते हैं सफलता नहीं!

बॉलीवुड में देओल परिवार अपनी सादगी और शर्मीले व्यवहार के चलते काफी मशहूर है। देओल परिवार की ये एक परंपरा रही है कि बाप अपने बेटे को बॉलीवुड में एंट्री कराता है और उसे इंडस्ट्री में स्टैबलिश करने के लिए फिल्म बनाता है। पहले धर्मेंद्र ने अपने बेटों बॉबी देओल और सनी देओल के लिए फिल्म बनाई थी और उन्हें इंडस्ट्री में एक जगह दिलाई और अब सनी देओल अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में एंट्री कराने के लिए तैयारी में हैं। सनी देओल ने हाल ही में इस बात को लेकर कहा भी कि वो जल्द ही अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में एंट्री कराएंगे।

सन्नी देओल ने कहा है कि करण देओल के पास अभी वक्त है और अभी वो बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर थोड़ी और मेहनत करेंगे। सन्नी देओल ने बताया कि करण देओल को उन्होंने अभी एक साल का वक्त दिया है और इस एक साल के बाद वो करण देओल के लिए फिल्म का निर्माण करेंगे और करण देओल को भी बॉलीवुड का हिस्सा बनाएंगे। सनी देओल ने अभी तक कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा है कि वो कब फिल्म बनाएंगे और कब करण देओल फिल्मों में आएंगे लेकिन इतना तो तय है कि सनी देओल भी अपने पापा की तरह ही अपने बेटे को बॉलीवुड में एंट्री कराएंगे। साथ ही सनी देओल ने ये भी कहा है कि वो करण को एंट्री तो करा देंगे लेकिन हिट या फ्लॉप होना करण की किस्मत और उनकी मेहनत पर निर्भर करेगी।

सनी देओल ने निर्देशन की दुनिया पहला कदम रखा था फिल्म दिल्लगी से। लेकिन उसके बाद सनी देओल ने दोबारा से कोई भी फिल्म निर्देशित नहीं की। अब अपने बेटे की वजह से एक बार फिर से सनी देओल निर्देशन की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

आइये जानते हैं सनी देओल और उनके परिवार के बारे में और भी कुछ बातें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X