नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर 'वनवास' के ट्रेलर लॉन्च पर बतौर स्पेशल गेस्ट सनी देओल होंगे शामिल

Sunny deol will attend Trailer launch of Vanvaas: नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'वनवास' इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का समय भी नजदीक आ गया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बतौर स्पेशल गेस्ट के रूप में सनी देओल नजर आने वाले हैं।
सनी देओल, जिन्होंने घायल, दामिनी और गदर जैसी फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी हैं, इस इवेंट में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे। सोर्स ने यह भी कहा, 'सनी देओल वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे और अनिल शर्मा के साथ परिवार जैसे रिश्तों के कारण इस इवेंट में गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे। इस तरह से हम 2 दिसंबर को मुंबई में मंच पर मेगास्टार्स को देखेंगे।"
वनवास एक ऐसी फिल्म है जो समाज में खुशहाल पारिवारिक माहौल लेकर आती है। ऐसी फिल्में कई दशकों में कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं। फिल्म के गाने और टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है और अब हर किसी की नजरें ट्रेलर पर टिकी हैं। लोग बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
वनवास, जो ज़ी स्टूडियोज द्वारा समर्थित और अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई है, उनके बीच की नई कोलैबोरेशन है। इससे पहले वे गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ दर्शकों को सरप्राइज़ करने के लिए तैयार है।
अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज़ में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल्स में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











