..................... Sunny Deol wife Pooja Deol at karan deol wedding in green lehenga fails bollywood actress - Hindi Filmibeat

सनी देओल के बेटे की शादी में छाई पत्नी पूजा देओल मे हीरोइनों को किया फेल, हरे लहंगे में काट दिया गदर

Pooja Deol

Pooja Deol At Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हो चुकी है। दुल्हनिया दृशा आचार्य के साथ उनकी तस्वीरें आ चुकी हैं। बारात और घुड़चढ़ी में करण देओल और दादा धर्मेंद्र ने खूब डांस किया था। पूरा देओल परिवार धूमधाम से बारात लेकर निकला था।

देओल परिवार के लाडले करण देओल की 18 जून को शादी हो गई। सनी देओल के आंखों के तारे करण ने बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य संग सात फेरे लिए। करण और दृशा की शादी और बारात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बारात में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों के सिवाय पूरा परिवार शामिल था। करण के दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल और अभय देओल भी नजर आए।

पापा सनी देओल और मम्मी पूजा देओल भी गजब ढा रहे थे। ग्रीन कलर के लहंगे में सनी देओल की पत्नी और करण की मम्मी पूजा बेहद हसीन लग रही थीं। वह दशकों बाद यूं सामने नजर आईं।

जैसे ही पूजा देओल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो हर तरफ सिर्फ और सिर्फ पूजा देओल की खूबसूरती के ही चर्चे शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं दूल्हे दुल्हन से भी ज्यादा लाइक्स पूजा की तस्वीरों पर फैंस ड्रॉप कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X