..................... सनी देओल को गुरुद्वारे से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया था? वीडियो वायरल | Sunny Deol was thrown out of Gurudwara, old video is going viral, know the truth - Hindi Filmibeat

सनी देओल को गुरुद्वारे से धक्के मारकर भीड़ ने बाहर निकाल दिया गया था? जानें वायरल वीडियो का सच

By Staff

पिछले कुछ दिनों से एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि भाजपा सांसद सनी देओल को भीड़ ने जोर से धक्का मारकर गुरुद्वारे से बाहर निकाला है। फिर क्या था, देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। लेकिन बता दें, इस वीडियो को काफी ट्विस्ट किया गया है।

इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है। यह वीडियो साल 2019 के चुनाव के दौरान का है, जब सनी देओल गुरदासपुर के गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेकने गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल को भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया था। वहां उन्होंने एक रोड शो भी किया था।

Sunny Deol

वहां मौजूद भीड़ सनी देओल को देखने के लिए आई थी और थोड़ी बेकाबू हो गई थी। लेकिन कहीं कोई दुर्व्यवहार की घटना नहीं घटी थी। सनी के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचा दिया था। लिहाजा, जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। नीचे आप रियल वीडियो देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X