राजकुमार कोहली की मय्यत पर हंसी मजाक करते दिखे सनी देओल, भड़के लोग बोले- बेशर्म लोग.. Video

sunny deol, armaan kohli

Sunny Deol Troll- अभिनेता अरमान कोहली के पिता और मशहूर निर्देशक राज कुमार कोहली का निधन शनिवार को हो गया था और इस मौके पर सितारे पहुंच थे। जानी दुश्मन एक्टर पिता की मृत्यु पर काफी दुखी नजर आए थे और लोग उनको ढांढस बंधा रहे थे।

लेकिन इस वक्त एक तस्वीर सुपरस्टार सनी देओल की वायरल हो रही है। सनी देओल को इस तस्वीर में हंसते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही तस्वीर सामने आई गदर 2 अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ये अरमान कोहली के पिता के अंतिम संस्कार की तस्वीरें हैं।

इस दौरान उनको बिंदु दारा सिंह के साथ हंसी मजाक करते देखा जा सकता है। इसके बाद सनी देओल आलोचनाओं के घेरे में आ गए और लोग उनको काफी कुछ कह रहे हैं। ये वीडियो Voompla ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि सनी देओल और विंदू दारा सिंह हंस रहे हैं। ये बात बिल्कुल पसंद नहीं की गई है। वीडियो में, दोनों प्रार्थना सभा से निकलते हुए दिखाई दिए, जब वे एक मजाक शेयर करते और साथ में हंसते हुए दिखाई दिए। उनके बगल में अरमान कोहली खड़े नजर आए।

सोशल मीडिया यूजर्स ने सनी और विंदू के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें 'बेशर्म' करार दिया। एक ने लिखा, ''किसी अंतिम संस्कार में हँसना, इन दयनीय रवैये को देखकर बहुत दुख हुआ।'' एक ने लिखा, मुझे लगा पहले रो रहा है या वो बंदा सनी को चुप करवा रहा है।

एक का कहना था, ''मय्यत है या पार्टी???'' एक ने लिखा, ''बेशर्मी.. मृत व्यक्ति के बेटे के सामने ऐसे हंसना..।'' एक का कहना था, ''सनी देओल को शर्म आनी चाहिए....इसकी हवा खराब हो गयी। जबसे इसकी फिल्म हिट हुई...पैसो से अंधे लोगो को ये बी नहीं दिख रहा किसी की मौत पर कैसे शोक मनाते हैं।''

इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए सनी देओल को ट्रोल कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol armaan kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X