महिला फैन के साथ सनी देओल ने किया ऐसा बर्ताव? बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- एक फिल्म में इतना घमंड..

सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज के बाद धमाका कर रही है और कहा जा रहा है कि ये काफी जल्दी 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सनी देओल के सिर पर गदर 2 की सफलता का भूत चढ़ गया है। लोग उनको ट्रोल इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होने दो महिलाओं को इग्नोर किया था। इस वीडियो की अगर बात करें तो सनी देओल घर के बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं और उनके साथ कुछ गार्ड्स भी हैं।
जैसे ही वो गेट बाहर आते हैं तो दो गरीब महिलाओं उनका इंतजार कर रही होती हैं। उनकी इच्छा थी कि वो सनी देओल के साथ सेल्फी लें। लेकिन सनी देओल पहले उनको साइड करते हैं और चुप रहने की ओर इशारा करते हैं।
लेकिन जब महिला खुद मोबाइल के कैमरे में आने की कोशिश करने लगती हैं तो वो भड़क जाते हैं और इशारा करके उनको दूर होने के लिए कहते हैं। इसके बाद सनी देओल मीडिया के पास जाते हैं और उनके लिए पोज देते हैं।
हालांकि इस वीडियो के बाद लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये लगता है गरीबों से नफ़रत करता है।'' एक का कहना है, ''इतनी कोई खास नहीं लगी मुझे फिल्म, क्या कोई और है जो मुझसे सहमत है?'' एक ने लिखा, ''उसका रवैया देखिए कि वह उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार कर रहा है।''
एक ने लिखा, ''इतना घमंड एक ही फिल्म से आ गया। तभी भगवान ऐसे लोगो को कभी सफलता नहीं देता..'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि लोगों के द्वारा किए गए हैं। हालांकि सनी देओल ने किसी तरह का रिएक्शन इस पर नहीं दिया है। गदर 2 की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 130 करोड़ का बिजनेस किया है और इस सप्ताह वो 200 करोड़ का आकड़ा आसानी से पार कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications