सन्नी को हिट होने के लिए सन्नी चाहिए?
हर आदमी का अच्छा वक्त होता है और शायद वो वक्त सुपर स्टार धर्मेंद्र पुत्र सन्नी देओल के हाथों से निकल चुका है। रोमांटिक फिल्म बेताब से बॉलीवुड की पारी की शुरूआत करने वाले सन्नी कब एक्शन के बादशाह हो गये उन्हें खुद पता नहीं चला। फिल्म घायल, घातक, दामिनी, बार्डर ऐसी फिल्में हैं जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। फिल्म गदर से तो सन्नी देओल ने ऐसा गदर मचाया, जिसे लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। एक पागल देशभक्त लेकिन आशिक के रोल में सन्नी इस कदर चमक गये जिसे धूमिल कर पाना किसी के बस में नहीं है।
तो क्या कभी अपने दम पर फिल्में चलाने वाले सन्नी देओल को किसी पोर्न स्टार के आयटम नंबर की जरूरत है वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय से सन्नी देओल की फिल्में बॉक्सऑफिस पर चली नहीं है।
एक बार फिर से गदर फेम निर्देशक अनिल शर्मा जोरदार कहानी वाली फिल्म सिंग साहेब दि ग्रेट को लेकर आ रहे हैं जिसमें सन्नी देओल ही लीड रोल में हैं लेकिन इस बार फिल्म में वो पोर्न स्टार सन्नी लियोन का आयटम नंबर रखने की बात कह रहे हैं लेकिन सन्नी देओल इस बात के लिए तैयार नहीं है इसलिए बात अभी तना-तनी पर आकर टिक गयी है।
वैसे अनिल शर्मा कह रहे हैं कि सन्नी देओल को सन्नी लियोन के आयटम से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सोचने वाली बात है कि कभी अनिल शर्मा के लिए ही टीआरपी बनें सन्नी देओल को आज खुद किसी टीआरपी सोर्स की जरूरत पड़ गयी है खैर देखते हैं कि फिल्म में क्या होता है?लेकिन इस बात से अंदाजा लग गया है कि बॉलवुड में कुछ भी स्थायी नहीं होता। खुद सन्नी की होम प्रोडक्शन फिल्म यमला पगला दीवाना में मसाला भरने के लिए टिंकू जिया नाम का आयटम सांग भरना पड़ा था जिस पर धर्मेंद्र ने भी खूब ठुमके लगाये थे।


Click it and Unblock the Notifications
