सनी देओल का ऐलान, बनेगी धर्मेंद्र की बायोपिक, लेकिन शर्तें है काफी मुश्किल
सनी देओल इस समय फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से को लेकर चर्चा में है और उन्होने एक और इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि इस समय फिल्मों में बायोपिक का दौर चल रहा है और वो चाहते है कि उनके पापा और वेटरल अभिनेता धर्मेंद्र की बायोपिक भी बने। इसके लिए उनकी कुछ शर्ते हैं जिनको पूरा करने के बाद ही वो इस बारे में अगला कदम उठाएंगे। सनी देओल का कहना है कि वो इस फिल्म के लिए एक बढ़िया निर्देशक और एक अच्छा लेखक चाहते है क्योंकि वो इसको रैंडम नहीं ले सकते है।
उनका कहना है कि ये धर्मेंद्र की फिल्म है और वो इसमें कोई भी कमी नहीं करना चाहते है इसलिए उनको ऐसी टीम चाहिए जो इसपर वक्त दे सके है।

सनी देओल ने कहा था कि अगर पापा की बायोपिक बनेगी तो उनका किरदार अभय देओल अदा कर सकते है। धर्मेंद्र की बात की जाए तो उन्होने एक से बड़ी एक यादगार फिल्में बॉलीवुड को दी है जिनको दर्शक हमेशा याद रखेंगे।
सनी देओल का कहना है कि वो इस फिल्म को इसलिए और खास बनाना चाहते है क्योंकि इसमें उनके पिता भी शामिल है और वो ही ऐसी कहानियों का जिक्र करेंगे जो शायद सनी को भी नहीं पता है।
फिलहाल सनी देओल फिल्म यमला पगला दीवाना की प्रमोशन मे बिजी चल रहे है और फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है।
बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी नजर आने वाले है। ये उनकी इस सीरीज की तीसरी फिल्म है और दूसरी फिल्म को इतना अच्छा रिसपॉंस नही मिला था लेकिन पहली वाली काफी बड़ी हिट थी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
