क्या आप जानते हैं सनी और बॉबी में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? देओल भाइयों की पढ़ाई का चौंकाने वाला सच आया सामने!
Sunny Deol and Bobby Deol's Education Qualification: देओल परिवार का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से सम्मान के साथ लिया जाता है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की विरासत को उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने आगे बढ़ाया।

फिल्मों में उनकी कामयाबी तो सब जानते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में दोनों भाइयों का बैकग्राउंड कैसा रहा।
सनी देओल की शिक्षा और ट्रेनिंग
19 अक्टूबर 1956 को दिल्ली में जन्मे सनी देओल की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सेक्रेड हार्ट बॉयज़ हाई स्कूल से हुई। स्कूल के बाद उन्होंने रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की।
सनी देओल को बचपन से डिस्लेक्सिया की समस्या रही, लेकिन उन्होंने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहे। एक्टिंग को करियर बनाने से पहले सनी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित ओल्ड रेप थिएटर से एक्टिंग और थिएटर की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। जल्द ही वे अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं।
बॉबी देओल के बारे में
धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी की। इसके बाद वे अजमेर के प्रतिष्ठित मायो कॉलेज में पढ़े, जो देश के नामी बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है।
कॉलेज की पढ़ाई के लिए बॉबी ने भी मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया। हालांकि फिल्मों के प्रति गहरी रुचि के कारण वे पढ़ाई में ज्यादा समय नहीं दे पाए और जल्दी ही एक्टिंग की ओर बढ़ गए। अपने हुनर को निखारने के लिए बाद में उन्होंने अमेरिका के द सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क से एक्टिंग और थिएटर का कोर्स किया, जिससे उनके अभिनय को मजबूती मिली।
कुल मिलाकर, सनी और बॉबी देओल दोनों ने ही पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अलग-अलग मुकाम हासिल किया।


Click it and Unblock the Notifications











