दिल्ली में दहाड़े ब्लॉकबस्टर Gadar के 'तारा सिंह'- हिंदुस्तान जिंदाबाद, सनी देओल को देखकर फैंस हुए क्रेजी

sunny-deol-visits-delhi-for-the-grand-premiere-of-his-biggest-blockbuster-gadar-ek-prem-katha-video

Gadar Ek Prem Katha re-release: 22 सालों के बाद, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर हर तरह जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में सुपरस्टार सनी देओल उर्फ ​​​​तारा सिंह ने दिल्ली, मुंबई और जयपुर में एक विशेष दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।

एक्टर फैंस, मीडिया और फिल्मप्रेमियों से जुड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे और सबसे बातचीत भी की। अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के बाद फैंस अपने उत्साह को नियंत्रित नहीं कर सके। कुछ ही समय में वे उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए और गदर अभिनेता पर अपने प्यार की बौछार कर दी।

फिल्म के प्रीमियर में दिल्ली पहुंचे सनी देओल

दिल्ली में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल फिल्म का मशहूर डायलॉग- "हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा" बोलते हुए नजर आ रहे हैं। और फैंस अपना उत्साह जता रहे हैं।

बता दें, इस मौके को भुनाने के लिए जी स्टूडियोज ने भी सिनेप्रेमियों के लिए 'एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ' ऑफर की घोषणा कर तारा सिंह और सकीना की जादुई प्रेम कहानी देखने के लिए उनकी उत्सुकता को बढ़ा दिया। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर: एक प्रेम कथा' 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

बता दें, गदर 2 यानि की फिल्म का सीक्वल 11 अगस्त को रिलीज किया जाना है। लिहाजा, उससे पहले दर्शकों के बीच माहौल बनाने के लिए मेकर्स 9 जून को गदर री- रिलीज किया है। खास बात है कि मेकर्स ने फिल्म पर काम भी किया है। ऑडियो क्वालिटी सुधारी है। पिक्चर क्वालिटी को बेहतर किया है। इस बार गदर 4k फॉरमैट में रिलीज़ हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X