सनी देओल ने चुनावी रण में उतरने से पहले स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था- आज है नामांकन
अभिनेता सनी देओल ने धमाकेदार तरीके से अपने चुनावी रण में उतरने का ऐलान कर दिया है और वो गुरुदासपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज उनका नामांकन है और उसके पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका। उनकी स्वर्ण मंदिर की तस्वीर सामने आई है जिसमें वो काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। सनी देओल पहली बार बीजेपी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सनी देओल दोपहर 11 बजे गुरदासपुर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
इस दौरान रोड शो का भी आयोजन किया गया है। सनी देओल के नामांकन में पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल समेत कई केंद्रीय मंत्री इस इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

अभिनेता सनी देओल के नामांकन के दौरान विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे।
बता दें कि सनी देओल ने जब इस बात का ऐलान किया था कि वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो ये काफी चौकाने वाली बात थी। इसके अलावा उन्होने हाल ही में पीएम मोदी से भी मुलकात की थी। इसके बाद पीएम ने सनी देओल के साथ तस्वीर भी साझा की थी।


Click it and Unblock the Notifications