400 करोड़ी गदर के लिए सनी देओल ने शेयर किया वीडियो मैसेज, लोग बोले- पाजी ये तो बिना पिए बना लेते...

Sunny Deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म 'गदर 2' अब 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक्टर इमोशनल हो गए। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में, फिल्म में तारा सिंह की भूमिका निभाने वाले सनी ने कहा, ''सबसे पहले और सबसे जरुरी बात यह है कि आप सभी को फिल्म इतनी पसंद आई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को 'गदर 2' इतनी पसंद आएगी... आप सभी की वजह से हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और हम आगे बढ़ेंगे।''
उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय अपने फैंस को दिया। सनी ने आगे कहा, ''यह सब आप सभी की वजह से हुआ। आपको तारा सिंह और सकीना की जोड़ी पसंद आई। धन्यवाद।" 'गदर 2' 1971 पर आधारित है। तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए भारत विरोधी अभियान के बीच पाकिस्तान के लाहौर जाते हैं।
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल भी हैं। रिलीज होने के बाद से, 'गदर 2' ने दूसरे सोमवार को आमिर खान अभिनीत 'दंगल' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें, केवल तीन फिल्में हैं 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। हिंदी में इस मील के पत्थर को पार कर गई हैं, केजीएफ: चैप्टर 2, बाहुबली: द कन्क्लूजन और पठान। जबकि केजीएफ 2 को गदर 2 इस वीकेंड पार कर जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रभास और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म को पार कर पाती या नहीं।
सनी देओल की फिल्म की बात करें तो, यह अभी भी दोहरे अंकों में कलेक्शन कर रही है। सोमवार को 13.50 करोड़ और मंगलवार को 12.10 करोड़ के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 400.70 करोड़ तक पहुंच चुका है। रिकॉर्ड्स की बात करें तो.. गदर 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिनों में 100 करोड़, 5 दिनों में 200 करोड़, 8 दिनों में 300 करोड़ और 12 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।


Click it and Unblock the Notifications