सनी देओल ने रख लिया चुनाव जीतने के बाद असिस्टेंट, लोगों ने ट्विटर पर जमकर लताड़ा
आज सुबह से भाजपा के गुरदासपुर MP सनी देओल का मज़ाक बन रहा है। कारण भी वाजिब था। दरअसल, सुबह सुबह एक सरकारी कागज़ की तस्वीर ट्विटर पर वायरल हुई। ये कागज़ दरअसल, एक घोषणा पत्र था जिसके अनुसार सनी देओल ने अपने क्षेत्र गुरदासपुर के लिए गुरप्रीत सिंह पल्हेरी नाम के एक व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुना।
ये प्रतिनिधि, सनी देओल की गैरहाज़िरी में उनका सारा काम देखे और संसद सदन भी अटेंड करेगा। इसके बाद सनी देओल की जमकर आलोचना शुरू हुई। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें ट्विटर पर जमकर धोया।
खैर, इतना आपाधापी के बाद सनी देओल ने भी एक पोस्ट किया और साफ किया कि प्रतिनिधि अपॉइन्ट करने के पीछे उनका मकसद काफी नेक था और वो वाकई देश की सेवा करना चाहते हैं।
ये बहुत दुखद है कि मेरे एक छोटे से फैसले पर इतनी कंट्रोवर्सी बनाई जा रही है। मैं अपना पर्सनल असिस्टेंट अपॉइन्ट किया है जो मेरी गैरहाज़िरी में ये सुनिश्चित करेगा कि गुरदासपुर में सब कुछ सुचारू रूप से हो रहा है। मैंने ऐसा केवल गुरदासपुर में चीज़ें बेहतर करने के लिए किया है। इससे मुझे 24 घंटा उस जगह की खबर मिलती रहेगी।

इसके अलावा जब भी मैं बाहर रहूंगा या सफर करता रहूंगा तो मेरी गैरहाज़िरी में कोई काम ना रूके। मेरे क्षेत्र में मेरी पार्टी बहुत अच्छा काम कर रहीं हूं और मैं एक चुने हुए प्रतिनिधि के तौर पर अच्छा काम करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











