सनी देओल ने साइन की अपनी अगली बड़ी फिल्म, साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आएंगे नजर?
सनी देओल ने भले फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बनाकर रखी है। लेकिन साल- दो साल में वो फैंस के सामने आते जाते रहते हैं। इसी कड़ी में सनी देओल से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने निर्देशक आर बाल्की की अगली फिल्म साइन की है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सनी देओल के साथ सलमान दुलकर और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगे।
फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है और कुछ सीन्स की शूटिंग भी की जा चुकी है। कोई शक नहीं कि सनी देओल फैंस के लिए यह किसी बड़ी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

निर्देशक आर बाल्की अपनी चीनी कम, पा, पैडमैन जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जाहिर है उनकी फिल्म से यदि सनी देओल जुड़ते हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि एक्टर का कुछ अलग अंदाज दर्शकों के सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











