आर बाल्कि की अगली फिल्म के हीरो होंगे सनी देओल, इस एक्ट्रेस के पिता के रोल में आएंगे नज़र

बॉलीवुड में एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ, प्रोजेक्ट्स की भरमार हो चुकी है। हर कलाकार, अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर रहा है और उसकी तैयारी में जुटा हुआ है। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो आर बाल्कि ने अपने अगले फैमिली ड्रामा का हीरो सनी देओल में चुन लिया है।

वहीं फिल्म में सनी देओल की बेटी के किरदार में दिखाई देंगी श्रुति हासन। फिल्म लंदन में बसे एक परिवार की कहानी होगी। खासतौर, से एक माता पिता और उनकी बेटी के बीच के संबंधों की कहानी।

sunny-deol-to-play-shruti-hassan-s-father-in-r-balki-s-next-read-details

ये फिल्म, बाल्कि दुलकर सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म खत्म होते ही शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि सनी देओल को इमोशनल रोल में देखे फैन्स को अरसा हो चुका है। हालांकि वो मोहल्ला अस्सी में एक सशक्त किरदार में थे लेकिन वो फिल्म कब आई और कब गई किसी को भनक तक नहीं लगी।

अभी तक फैन्स ने सनी देओल को केवल उनके एक्शन अवतार में देखा है। अब एक बेटी का पिता बनते देखना बिल्कुल अलग अनुभव होगा।

एक्टिंग से दूर सनी देओल

एक्टिंग से दूर सनी देओल

गौरतलब है कि सनी देओल हाल फिलहाल एक्टिंग से काफी दूर चल रहे हैं। आखिरी बार वो परदे पर भैय्याजी सुपरहिट में दिखाई दिए थे। हालांकि ये काफी समय से अटकी हुई फिल्म थी। उसके पहले, सनी देओल आखिरी बार यमला पगला दीवाना 2 में नज़र आए थे।

अपने 2 की तैयारी

अपने 2 की तैयारी

इस समय, सनी देओल, अनिल शर्मा के साथ अपने सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं जिसमें देओल परिवार की तीन जेनरेशन - धर्मेंद्र, सनी देओल और उनके बेटे करण देओल दिखाई देंगे।

किया शानदार लॉन्च

किया शानदार लॉन्च

गौरतलब है कि सनी देओल ने करण को शानदार तरीके से लॉन्च करने की कोशिश की लेकिन करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास लोगों के दिल के पास से निकल गई लेकिन दिल में नहीं बैठ पाई।

राजवीर का डेब्यू

राजवीर का डेब्यू

बात करें, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की तो वो अपना डेब्यू, सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बरजात्या की डेब्यू फिल्म से करने जा रहे हैं जो कि एक न्यू एज रोमांस होगी।

श्रुति हासन का इंतज़ार

श्रुति हासन का इंतज़ार

बात करें श्रुति हासन की तो वो जब भी परदे पर आती है अपनी एक प्यारी सी याद छोड़ जाती हैं। दिक्कत बस इतनी है कि वो ज़्यादा हिंदी प्रोजेक्ट्स में नहीं दिखती हैं। आखिरी बार वो पावर नाम की फिल्म में दिखी थीं।

छोटा सा सशक्त रोल

छोटा सा सशक्त रोल

हालांकि, पिछले साल, श्रुति हासन, काजोल स्टारर शॉर्ट फिल्म देवी में नज़र आई थी। इस शॉर्ट फिल्म को फिल्मफेयर ने साल की सबसे बढ़िया शॉर्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाज़ा है।

यादगार किरदार

यादगार किरदार

हिंदी फिल्मों के परदे पर श्रुति हासन की आखिरी यादगार फिल्म राजकुमार राव के अपोज़िट थी। फिल्म का नाम था बहन होगी तेरी जो कि एक हल्की फुल्की सी रॉम कॉम थी।

बाल्कि ने बना दी जोड़ी

बाल्कि ने बना दी जोड़ी

अब सनी देओल और श्रुति हासन को आर बाल्कि, बाप बेटी बनाकर परदे पर उतारने जा रहे हैं। गौरतलब है कि आर बाल्कि हाल ही में नेपोटिज़्म डीबेट में ये बयान देकर फंस गए थे कि आलिया- रणबीर पर नेपोटिज़्म का ठप्पा लगाने वाले लोग पहले, मुझे उनसे बेहतर एक्टर लाकर दें।

शानदार फिल्मों के मालिक

शानदार फिल्मों के मालिक

गौरतलब है कि जब से आर बाल्कि ने चीनी कम के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है तब से हर बार उन्होंने परदे पर कुछ नया उतारने की कोशिश की है। चाहे वो परदे पर की एंड का रोमांस हो, पा जैसी संजीदा फिल्म या फिर मिशन मंगल जिसे बाल्कि ने लिखा और डायरेक्ट किया जगन शक्ति ने।

अगली फिल्म की तैयारी

अगली फिल्म की तैयारी

आर बाल्कि, इस समय अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं जो कि एक सस्पेंस थ्रिलर है। इस फिल्म के हीरो होंगे दुलकर सलमान। इस फिल्म को पूरा करने के बाद बाल्कि, सनी देओल - श्रुति हासन स्टारर फिल्म पर पहुंचेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X