..................... Sunny Deol to kickstart an action film with Aamir Khan, all set to break records in 2024 - Hindi Filmibeat

गदर 2 के साथ धमाका करने के बाद, अब आमिर खान के साथ हाथ मिलाएंगे सनी देओल! धमाकेदार एक्शन फिल्म की तैयारी!

sunny-deol-to-kickstart-an-action-film-with-aamir-khan-all-set-to-break-records-in-2024

Sunny Deol Film With Aamir Khan: सनी देओल इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। वह फिलहाल अमेरिका में हैं और अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो छुट्टियों से वापस आने के बाद, सनी देओल अपनी अगली फिल्म लॉक करेंगे।

गदर 2 की बेजोड़ सफलता के बाद, सनी देओल के पास फिल्मों की लाइन लग चुकी है। कई निर्माता- निर्देशकों ने उन्हें अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच किया है। लेकिन बता दें, सनी देओल अपनी अगली फिल्म के लिए पहली बार आमिर खान के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

2024 में आएगी सनी देओल की अगली फिल्म!

सूत्रों के अनुसार, सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक एक्शन फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। और ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनाई जाएगी। यह तिकड़ी फिल्म को दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 के आसपास फ्लोर पर ले जाने की सोच रही है। वहीं, फिल्म की आधिकारिक घोषणा सनी देओल के जन्मदिन (19 अक्टूबर) पर की जा सकती है।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी

खबरें हैं कि आमिर खान ने राजकुमार संतोषी के साथ दो फिल्मों की डील साइन की है, जिसमें से एक फिल्म सनी देओल के साथ है। सनी और राजकुमार संतोषी इससे पहले साथ में 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। कोई शक नहीं कि यदि जोड़ी फिर एक बार साथ आती है.. तो सनी फैंस के लिए धमाकेदार सरप्राइज होगा।

इसके अलावा सनी देओल अपनी अगली फिल्मों के लिए अब्बास- मस्तान और जेपी दत्ता के साथ भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि बार्डर 2 को बनाने पर विचार चल रहे हैं। हालांकि किसी भी फिल्म पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X