अपने बेटे के लिए फिल्म निर्देशन करेंगे सनी देओल
मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान रखने वाले अभिनेता सनी देओल अपने बेटे के लिए फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होने बताया कि उनका बेटा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेगा, जिसके लिए वह निर्देशन करेंगे। सनी इसके पहले भी 'दिल्लगी' फिल्म के लिए निर्देशन कर चुके हैं। सनी का कहना है कि यह उनके परिवार की परंपरा है। धर्मेंद्र ने पहले सनी देओल को फिल्म 'बेताब' से और फिर बॉबी देओल को फिल्म 'बरसात'से बॉलीवुड में लांच किया था। धर्मेंद्र ने अपने भतीजे अभय देओल को भी फिल्म 'सोंचा न था' से बॉलीवुड में लांच किया।
सनी का कहना है कि कोई भी माता पिता सिर्फ अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लांच कर सकते हैं आगे की यात्रा उन्हें खुद ही तय करनी होती है। सनी ने बताया कि उन्होने अपने बेटे को एक वर्ष का समय दे दिया है जिससे कि वह पूरी तरह तैयार हो जाये। इसके बाद वह खुद ही फिल्म का निर्देशन करेंगे। सनी के बेटे ने आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। सनी का मानना है कि एक एक्टर को एक स्पंज की तरह लचीला होना चाहिए, जो जल्द ही सीख सके।
सनी अभी अपनी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्होने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ काम किया है। इस फिल्म का प्रीक्वेल भी हिट हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
