जब सनी देओल ने बीच सड़क लड़की को छेड़ा, घर तक पीटने आ गया था भाई, फिर जो हुआ....

Sunny Deol: 'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता को एन्जॉय कर रहे अभिनेता सनी देओल एक दफा एक लड़की के भाई से पिटते पिटते बचे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने ये मजेदार किस्सा फैंस के साथ शेयर किया और बताया कि उन्होंने राह चलते एक लड़की को छेड़ दिया था, जिसके बाद उसका भाई एक्टर को पीटने के लिए घर तक आ पहुंचा था।
सनी देओल ने रणवीर अल्हाबादिया के साथ इंटरव्यू में घटना को याद करते हुए बताया, "हम लोग गाड़ी से कहीं जा रहे थे। सामने से एक खूबसूरत लड़की गुजरी। तो मैंने शायद कुछ बोल दिया होगा उसको। इसके बाद जैसे ही मैं अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा, मैंने देखा कि लड़की का भाई हमारा पीछा कर रहा था।"
लड़की का भाई सनी देओल को पीटने पहुंचा
सनी ने आगे कहा, "मुझे जब पता चला वो लड़की उसकी बहन थी। तब मेरे पास बोलने को कुछ भी नहीं था। मैंने कहा कि हां, मैं गलत हूं, अगर आप मुझे मारना चाहते हैं तो मारिए क्योंकि मैं गलत हूं। मैंने आपकी बहन के साथ गलत किया है, इसलिए मैं इसका हकदार हूं। तो मैं इसी तरह का हूं, मैं जब भी गलत होता हूं उसे मान लेता हूं।"
पहले मैं गुस्सैल स्वभाव का था
सनी देओल ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि, "मैं पहले बहुत गुस्सा हो जाया करता था। इसकी वजह से लड़ाइयां भी बहुत होती थीं। एक बार मैं भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने स्टेडियम गया था। मैं 20 साल का था। वहां बैठे कुछ बदमाश लड़कों ने मेरे ऊपर सिगरेट के टुकड़े फेंकना शुरु किया। मुझे इतना गुस्सा आया, मैंने उन्हें पीट दिया। कुछ देर के बाद पुलिस भी आ गई और मामला शांत हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications