DHAMAKA: सलमान, अक्षय कुमार, अजय देगवन के बाद.. 2017 के लिए सनी देओल भी FINAL!
[बॉलीवुड न्यूज] सनी देओल की इस वर्ष 'घायल वंस अगेन' रिलीज हुई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल न कर पाई हो, लेकिन सनी एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सनी अपनी कई फिल्मों की तैयारी में भी लग गए हैं।
बहरहाल, सनी देओल के फैंस यह जान कर खुश होंगे कि बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सनी को साइन किया है। जी हां, ढ़ाई किलो के हाथ के साथ सनी इस धमाकेदार फिल्म में नजर आएंगे।
शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने एक साथ सबको दी चुनौती!
फिल्म का नाम होगा 'मेरा भारत महान'। फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह देशभक्ति फिल्म होगी। इसे राजामौली अपने बैनर तले बनाएंगे। लेकिन फिलहाल, यह तय नहीं है कि वे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे या नहीं। फिल्म में सनी देओल के अलावा धर्मेन्द्र भी फिल्म में कैमियो निभाते नजर आएंगे।
फिल्म को लिखा है केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने जिन्होंने 'बजरंगी भाईजान' और 'बाहुबली- द बिगिनिंग' जैसी सफल फिल्में लिखी हैं। हम्मम.. तो फिर बस इंतजार करिए सनी देओल के अगले धमाके का।
यहां जानें साल 2017 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications
