CLEAR HAI: सनी देओल वो हैं जो सलमान को पानी पिला देते थे...उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं!
गपशप गली में हमेशा से एक खबर हमेशा चर्चा में रही है। वो ये कि सनी देओल के बेटे करण देओल को यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा लॉन्च करना चाहते थे। जब करण 18 साल के हुए तो आदित्य ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट करण को ऑफर किया।
लेकिन सनी देओल ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। गौरतलब है कि सनी देओल और यशराज फिल्म्स की दूरी शाहरूख खान स्टारर डर के ज़माने से है। इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा ने सनी देओल को धोखा दिया था।

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि फिल्म की कहानी उन्हें ऐसे सुनाई गई जैसे कि फिल्म के हीरो वो हैं। फिल्म की शूटिंग भी ऐसे ही की गई। लेकिन अंत तक आते आते फिल्म बदल गई।
और जब फिल्म एडिट होकर आई तो उसमें सनी देओल नाम भर के लिए थे और पूरी फिल्म शाहरूख खान की थी। ये किस्सा आमिर खान भी बताते हैं। आमिर का कहना है कि फिल्म उन्हें ऑफर हुई। फिल्म में दो हीरो थे।
[#AlsoRead: मैं FLOP होता था तो सनी देओल के साथ फिल्म करता था - सलमान]
आमिर खान उस समय यश चोपड़ा के साथ परंपरा में काम कर रहे थे। आमिर ने कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों हीरो एक साथ बैठकर फिल्म की कहानी सुनें। यश चोपड़ा नहीं माने। इसका मतलब है सनी देओल की बात सच्ची है।
अब वापस आते हैं करण के डेब्यू पर। तो सनी देओल वो इंसान हैं जिन्होंने एक साल में सलमान से लेकर शाहरूख तक को पानी पिलाया है। तो उन्हें किसी यशराज की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कंफर्म किया कि यशराज के साथ करण का डेब्यू कभी नहीं होना था। ये सब अफवाहें हैं। करण को मेरे ही साथ डेब्यू करना था।
करण देओल पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें टक्कर देनी होगी इन स्टार कि़ड्स को -


Click it and Unblock the Notifications
