सौतेली मां से सनी देओल ने की पहली बार बात.. गर्लफ्रेंड की वजह से.. बताई कहानी
बायोग्राफी में हेमा ने कई चौंकाने वाली बातें रिवील की हैं। वहीं इन सबके साथ उन्होंने सनी देओल के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं।
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच बायोग्राफी का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के चलते बीते दिनों जहां अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी में खुलासों को लेकर काफी बवाल हुई था। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री हेमा मालिनी की बायोग्राफी सामने आई है। इस बायोग्राफी में हेमा ने कई चौंकाने वाली बातें रिवील की हैं। वहीं इन सबके साथ उन्होंने सनी देओल के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं।
[दो हफ्ते.. ताबड़तोड़ कमाई.. अजय देवगन की पहली फिल्म.. 200 करोड़ की रेस जारी]
सनी के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए हेमा ने बताया कि किस तरह सनी ने पहली बार उनसे बात की थी। सनी देओल ने पहली बार हेमा मालिनी से बात एक फिल्म के सेट पर की थी। लेकिन ये बातचीत उन दोनों से जुड़ी हुई नहीं थी बल्कि सनी देओल की गर्लफ्रेंड डिंपल कपाडिया से जुड़ी हुई थी।

सौतेली मां हेमा मालिनी से सनी देओल और बॉबी देओल का रिश्ता कुछ खास अच्छा नहीं है। ऐसे में गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों में हुई वो बातचीत हेमा के लिए काफी खास मालूम होती है। आगे जानें डिंपल के बारे में सनी देओल और हेमा की हुई उस बातचीत के बारे में और जानें अपनी किताब में किए क्या-क्या खुलासे-


Click it and Unblock the Notifications











