Gadar 2 के हिट होते ही सनी देओल ने कैटरीना कैफ पर साधा करारा निशाना, कहा- 'मां के रोल से डर रही थी..' Video

By Filmibeat Desk
sunny-deol-takes-an-indirect-dig-at-katrina-kaif-regarding-apne-2-says-maa-ke-role-se-darr-rahi-thi

Sunny Deol takes an indirect dig at Katrina Kaif: गदर 2 की रिलीज के साथ ही अभिनेता सनी देओल दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अभिनेता गदर 2 को मिल रहे प्यार और प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। फिल्म ने महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में सनी देओल ने अपनी 2007 की फिल्म 'अपने' के बारे में बात की, जिसमें सनी के साथ कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने अभिनय किया था। कुछ सालों पहले ही इसके सीक्वल की घोषणा हुई थी। इसी फिल्म को लेकर सनी देओल ने कैटरीना पर निशाना साधा है।

बता दें, कैटरीना अपने करियर की शुरुआत में थीं, जब उन्होंने 'अपने' किया था। उस फिल्म का निर्देशन भी अनिल शर्मा ने किया था और इसे बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

अपने 2 को लेकर सनी देओल ने दिया बयान

'अपने 2' को लेकर सनी देओल ने कहा, "अपने की कहानी है मेरे पास... देखते हैं आगे जैसे कब शुरू करेंगे और बहुत ही प्यारी कहानी है इस वक्त जो अपने की हमारे पास है वही पारिवारिक मूल्य हैं, उसी चीज़ का विस्तार है।"

सनी ने आगे हंसते हुए कहा, "बस अभी मेरी कुछ अभिनेत्रियां थीं जो मां का किरदार निभाने के लिए डर रही थीं, शायद अब करेंगी"। अभिनेता ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिज़न्स ने तुरंत यह समझ लिया कि यह बयान कैटरीना कैफ के लिए है, जो ऑनस्क्रीन मां बनने के लिए तैयार नहीं है।

Read more about: sunny deol katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X