सन्नी दयोल भी अन्ना हजारे के साथ

सनी और डिंपल कपाडिय़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली रवाना हुए थे। सनी ने फिल्म के बारे में तो कोई बात नहीं की, लेकिन अन्ना हजारे की मुहिम पर जरूर बोले। उन्होंने कहा कि अन्ना की मंशा सही है। सनी ने जहां अनना का समर्थन किया, वहीं डिंपल कपाडिय़ा मीडिया से बचते हुए सीधे अपनी कार में रवाना हो गईं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन, नाना पाटकर, अनुपम खेर, शाहरुख खान, राखी सावंत, जॉन अब्राहम और श्रेयस तलपड़े समेत तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं ने अन्ना का समर्थन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











