बिग एफएम पर सनी ने किया मुकदमा

By Staff

रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट का रेडियो चैनल बिग 92.7 एफएम पर प्रसारित होने वाला मिमिक्री कार्यक्रम 'सनसन्नी" बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल को रास नहीं आ रहा है। कार्यक्रम में अपना मज़ाक उड़ाए जाने से नाराज़ सनी ने बिग एफ.एम को कार्यक्रम बंद करने या 200 करोड़ रूपए के मानहानी के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

सनी देओल ने कहा कि "मैं और मेरा परिवार इससे काफी आहत हैं..हमने इस कार्यक्रम को लम्बे समय तक बर्दाश्त किया और बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है"। सनी के वकील अशोक सराओगी ने कहा कि कार्यकम में उनके मुवक्किल, सनी देओल, सनी के पिता धर्मेंद्र और भाइयों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती है। उन्होंने बताया कि रेडियो स्टेशन को सात दिन में 200 करोड़ का मुआवजा देने का नोटिस दिया गया है।

नोटिस बिग एफएम के मालिक उद्योगपति अनिल अंबानी, तरुण कत्याल, आशुतोष खन्ना, बिग एफएम 92.7 तथा रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट को जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर बांबे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने की भी चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X