"बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं, लोग सड़े हुए हैं", बॉलीवुड को ड्रग्स का अड्डा बोलने वालों पर सनी देओल का कड़ा रिएक्शन

Sunny Deol on Drug Abuse: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बॉलीवुड को 'ड्रग्स का अड्डा' कहे जाने वाले मामले पर बात की और कहा कि बॉलीवुड या कोई भी इंडस्ट्री सड़ी हुई नहीं होती है, बल्कि इंसान सड़े हुए होते हैं।
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक निधन के बाद एनसीबी की जांच में ड्रग्स की बात सामने आई थी। उसके बाद से ही लगातार बॉलीवुड को ड्रग्स के साथ जोड़कर देखा जा रहा है और पूरी इंडस्ट्री पर निशाना साधा जा रहा है। जिस पर सनी ने कहा कि फिल्म वालों के बारे में लिखकर लोगों को मज़ा आता है।
ग्लैमर वालों के बारे में लिखकर लोगों को मजा आता है
सनी देओल ने कहा, "सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए इंसान हैं। और वो किस फील्ड में नहीं हैं। बिज़नेसमैन हो, स्पोर्ट्समैन हो, जिसके अंदर भी उस चीज़ की लत लगी हुई है वो चारों तरफ है। चूंकि हम ग्लैमर वाले हैं तो हमारे बारे में लिखकर लोगों को मज़ा आता है। वो भूल जाते हैं कि हम भी वही इंसान हैं जिन्हें दर्द होता है जब आप उनके बारे में ऐसा कहते हो। बाकी लोग भी वो करते हैं। बस छुपकर करते हैं इसलिए किसी को पता नहीं चलता। प्रोफेशन नशा नहीं करता बल्कि इंसान करता है, इसमें प्रोफेशन को कसूरवार ठहराना सही नहीं।"
मैं एक जिम्मेदार भाई और पिता रहा हूं
इससे पहले एक दूसरे इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी शराब, ड्रग्स और पार्टियों से दूरी बना ली है। मैं रोजाना एक्सरसाइज करता हूं और अनुशासन का पालन करता हूं। इससे मुझे स्वस्थ महसूस करने और दिखने में मदद मिली है। इन वर्षों में मुझे एहसास हुआ है कि आप हर चीज़ को नियंत्रित नहीं कर सकते। मेरे पिता परिवार के मुख्य हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा बेटा होने के नाते मुझे परिवार को देखना पड़ता है। मैं अपने भाई बॉबी, चचेरे भाई अभय के लिए एक बड़ा भाई.. और अपने बेटों करण और राजवीर के लिए एक जिम्मेदार पिता रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications