FIGHT: सलमान खान के सेट से गुस्से से बाहर निकले सनी देओल!
[टेलीविजन] सनी देओल और बॉलीवुड के बाकी सुपरस्टार्स दो अलग खेमे लगते हैं। सनी देओल कभी किसी के भी साथ कंफर्टेबल नहीं दिखाई देते। और उनका ढाई किलो का हाथ किसी ना किसी को नुकसान पहुंचा ही सकता है। इसलिए लोग भी सनी देओल से इतर ही रहते हैं।
हाल ही में सनी देओल बिग बॉस 9 में नज़र आने वाले थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसकी वजह भी ज़्यादा अच्छी नहीं है। सनी देओल को 4:30 बजे की शूटिंग का टाइम दिया गया था लेकिन 11 बजे रात तक शूटिंग शुरू हुई ही नहीं। सनी सेट पर आए कुछ समय सलमान खान से बात की।
और इसके बाद वो शूटिंग शुरू होने का इंतज़ार ही करते रह गए लेकिन बिग बॉस की क्रिएटिव टीम को कोई फर्क नहीं पड़ा कि सनी देओल कब से इंतज़ार कर रहे हैं।
आखिरकार सनी देओल के लिए भी लिमिट तो होनी ही थी, तो वो गुस्से से सेट से चले गए और शूट कैंसिल कर दिया। जबकि ये एपिसोड रविवार को आना था और सनी देओल अपना प्रोमो शूट कर चुके थे। जानिए सनी देओल और उनके झगड़ों की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications











