..................... Sunny Deol statement after success Gadar 2, Our identity Hindi cinema not Bollywood - Hindi Filmibeat

'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल का बयान,- "हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होना चाहिए"

Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 की शानदार सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां देखो वहां सनी देओल और 'गदर 2' को लेकर ही खबरें चल रही हैं, फैंस फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इसी बीच एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने अपना बयान देकर फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गदर 2 स्टार सनी देओल-

मुंबई में आयोजित 'गदर 2' की सफलता के प्रेस कांफ्रेंस पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, -"हमारी इंडस्ट्री बॉलीवुड नहीं है। हमारी इंडस्ट्री हिंदी सिनेमा की हैं और हमें उसी में गर्व रखना चाहिए। हमें क्यों किसी इंडस्ट्री का नाम लेना है, वह हॉलीवुड है, तो अपने आपको बॉलीवुड क्यों कहें? हम किसी से कम नहीं है। कभी शरमाओ मत कि तुम कौन हो? तुम, तुम हो और कोई नहीं है। आपने आपको जिस दिन पहचान कर काम करोगे, तो दुनिया में आपसे बेहतर कोई नजर नहीं आएगा। हमें अपनी कला, संस्कृति और हमारे देश पर गर्व होना चाहिए।"

बात यहीं नहीं खत्म हुई आगे अभिनेता सनी देओल ने कहा,- "मैंने अपनी जिंदगी की बहुत लंबी यात्रा देखी है। हमारा पूरा परिवार ही वैसा ही है। हमारे परिवार को पूरा देश जनता है कि हम कैसे हैं? हमने कभी भी अपने काम को लेकर ढिंढोरा नहीं पीटा। पापा ने जिस तरह का सिनेमा किया, आज तक वैसा सिनेमा किसी ने भी नहीं किया। पापा ने हर जॉनर की फिल्मों में काम किया और सारी फिल्में हिट रही हैं।"

आगे सनी देओल ने कहा,- "हमे क्या लेना देना कि इंडस्ट्री में कोई हमारे बारे में क्या बोल रहा रहा है। हम तो जनता के साथ खड़े हैं। और, आज भी जो हो रहा है वह जनता को चाहिए था। जनता ने तारा सिंह, सकीना और परिवार को अपने दिलों में बसाया हुआ है।'यह फिल्म इस लिए सफल हुई क्योंकि इस फिल्म से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मैं अपने प्रशंसकों से वादा करता हूं कि आगे भी मैं इसी तरह की फिल्में करूंगा।"

सनी देओल कहते हैं,- "हर आदमी टैलेंटेड है, मैं किसी की बुराई नहीं कर रहा, लेकिन फिल्मों में वह बात होनी चाहिए जो लोगों को पसंद आए। अपने चाहने से कुछ नहीं होता है। आज के युवा अपने देश को ढूंढना चाह रहे हैं। हमारे स्कूल में भी देश के बारे में कुछ पढ़ाया नहीं जाता है। आज के युवा हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास को ढूंढना चाह रहे हैं। और, ऐसी फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं, इस बात को 'गदर 2' ने एक बार साबित कर दिया। पिछले 22 साल से फील्ड खाली था, कोई इस तरह की फिल्म नहीं बनाया, जबकि बनाया जा सकता था।"

इस तरह से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान सनी देओल ने अपने विचार साझा किए और खुलकर फिल्मों को लेकर, काम को लेकर, हिंदी सिनेमा को लेकर और देश को लेकर बात की। सनी देओल की बात सुनकर जनता काफी खुश हुई और एक्टर की जमकर तारीफ कर रही है। जाहिर है कि इस वक्त जनता का प्यार सनी को भरपूर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X