#Gadar: एक और सुपरस्टार बेटे का ब्लॉकबस्टर डेब्यू तैयार...सुपरहिट रीमेक के साथ!
सनी देओल आखिरकार अपने बेटे को लॉन्च करने जा रहे हैं और अब हर किसी को एक गदर डेब्यू का इंतज़ार है। क्योंकि उनके बेटे करण देओल की फिल्म की डीटेल्स काफी शानदार हैं।
सनी देओल काफी समय से अपने प्रोडक्शन हाउस विजेता फिल्म्स के बैनर तले, अपने बेटे करण देओल के बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और अब आखिरकार सब कुछ फाइनल हो चुका है। फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होने जा रही है और करण देओल अपना गदर डेब्यू करने को तैयार है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सनी देओल, पहाड़ों पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढते दिखाई दिए थे। फिल्म को डायरेक्ट सनी देओल खुद ही करेंगे। और इस फिल्म का नाम है पल पल दिल के पास।

फिल्म का नाम धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म के एक गाने से लिया गया। धर्मेंद्र और बॉबी देओल दोनों ही करण के इस डेब्यू के लिए काफी उत्साहित हैं।
[#Scoop: अमृता सिंह ने कसी 'सैफ की बेटी' पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!]
पहले सनी देओल ने प्लान किया था कि बेताब रीमेक से करण और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लॉन्च किया जाए। बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
अब पल पल दिल के पास वही रीमेक है या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन करण के अलावा बॉलीवुड में अगली पीढ़ी की पूरी एक खेप तैयार है जो जल्द फिल्मों में दस्तक देने वाली है -


Click it and Unblock the Notifications











