सनी देओल की फिल्म का नया POSTER- एकदम मजेदार, रिलीज होने को तैयार

सनी देओल- बॉबी देओल- धर्मेंद्र स्टारर फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कि काफी मजेदार है। यहां बाप- बेटे की तिकड़ी दर्शकों को गुदगुदाती दिख रही है। बता दें, पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अक्षय कुमार की गोल्ड भी उसी दिन आ रही थी, लिहाजा फिल्म को 2 हफ्ते के लिए टाल दिया गया।

ना अक्षय, ना सलमान- बिग बजट बॉयोपिक में 300 करोड़ी सुपरस्टार की एंट्री!

हालांकि 31 अगस्त को ही राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' भी रिलीज हो रही है। लेकिन दोनों ही काफी अलग तरह की फिल्में हैं। यमला पगला दीवाना और इसके सीक्वल के बाद.. एक बार फिर से तीनों देओल साथ आए हैं, लिहाजा फैंस काफी उत्साहित हैं। खासकर सुपरस्टार धर्मेंद्र को पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होता है।

Yamla Pagla Deewana: Phir Se

बता दें फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सलमान खान, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा एक स्पेशल डांस नम्बर करते दिखाई देंगे। धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने इस फिल्म को फैंस के हिसाब से ही बनाया है। उम्मीद है सब इसे पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X