2 साल से अटकी थी सनी देओल की फिल्म..अब रिलीज का रास्ता साफ
सनी देओल के फैन्स के लिए गुड न्यूज है कि आखिरकार का उनकी फिल्म मोहल्ला अस्सी आखिरकार रिलीज हो रही है।फिल्म दो साल से अटकी थी। फिल्म को रिलीज करने से सेंसर बोर्ड ने इंकार कर दिया था और कारण था फिल्म में गालियों का अधिक इस्तेमाल। सेंसर बोर्ड के फैसले के विरुद्ध फिल्ममेकर्स ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
आखिरकार हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और फिल्म को एक कट के साथ रिलीज करने का आदेश दिया गया है।जाहिर है कि इससे फिल्ममेकर को और सनी देओल को काफी राहत मिली है।फिल्म में सनी देओल और साक्षी तंवर लीड रोल में हैं।

फिल्म की कहानी वाराणासी की और वहां के घाटों की हैं।इसके साथ ही फिल्म में उनके साथ भोजपुरी स्टार रवि किशन भी आह्म भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग लोकेशंस की बात करें तो इसे बनारस के अस्सी घाट महोल्ला के साथ और भी कई लोकेशंस पर शूट किया गया है।
दरअसल, सेंसर बोर्ड ने पहले फिल्म को दस कट दिए थे जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने हाई कोर्ट का रूख किया था।फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज था और सभी सनी देओस की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म कब रिलीज होगी और दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











