Jaat Trailer Out: 'ढाई किलो के हाथ की ताकत' के साथ पर्दे पर वापस लौटे सनी देओल, देखें 'जाट' का दमदार ट्रेलर

Sunny Deol Jaat Trailer Release: 'गदर 2' के बाद सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से वह जल्दी ही परदे पर लौटने वाले हैं। दरअसल 10 अप्रैल को उनकी फिल्म 'जाट' रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर हाल ही में आउट हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और वही रणदीप हुड्डा की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है।
सनी देओल की फिल्म 'जाट' में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत गांव में हुए नरसंहार से हुई। बाद में सैयामी खेर की एंट्री होती है और वह पुलिस की वर्दी में गांव वालों से घटी घटना के बारे में सवाल करती है। लेकिन दूसरी तरफ एक बच्चा चीखकर 'रानातुंगा' (रणदीप हुड्डा) बोलता है। दरअसल रणदीप को विलेन के किरदार में देखा जाता है।
फ़िल्म 'जाट' के ट्रेलर में सनी देओल की एंट्री बहुत ही एक्शन मोड में नजर आती है। लेकिन यहां पर फैंस के लिए सरप्राइज रहा कि उन्होंने अपनी फ़िल्म 'दामिनी' का फेमस डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' को दोहराया तो फैन्स भी ज्यादा उत्साहित हो गए। ट्रेलर में सनी देओल कहते हैं कि "ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ ने देखी, अब साउथ भी देखेगा। मैं जाट हूं।"
बाद में ट्रेलर में देखने के लिए मिलता है कि सनी देओल का सामना रणदीप हुड्डा के साथ में होता है। फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने माईथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ-साथ सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह और स्वरूपा घोष जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
अगर हम सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका आखिरी बार साल 2023 में 'गदर 2' में देखा गया था। अब जल्दी ही 'जाट' फिल्म में उनको देखा जाने वाला है। हालांकि उनके पास में अभी कई और फिल्में पाइपलाइन में है। जिसमें 'लाहौर 1947' भी शामिल है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा को उनके साथ देखा जाएगा। 'बॉर्डर 2' में भी वो नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications