..................... Sunny deol Spotted with wife pooja deol beautiful bonding seen years after Sunny Deol Pooja Deol photos - Hindi Filmibeat

पहली बार पत्नी पूजा देओल के साथ इतने खूबसूरत अंदाज में दिखे सनी देओल, एयरपोर्ट पर पल पल रखा ख्याल

Sunny Deol With Wife Pooja Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की पत्नी पूजा देओल आमतौर पर कैमरों और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह बहुत कम ही किसी फिल्मी इवेंट या पब्लिक जगह पर नजर आती हैं। यही वजह है कि जब मंगलवार सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, तो फैंस की नजरें उन पर टिक गईं।

Sunny Deol With Wife Pooja Deol

एयरपोर्ट पर सनी देओल पूजा देओल

दोनों मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कपल की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

सनी देओल का एयरपोर्ट लुक

वीडियो में सनी देओल काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू जींस, सफेद स्नीकर्स और काला चश्मा पहन रखा था। एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने अपना छोटा ट्रैवल बैग स्टाफ को दे दिया।

पूजा देओल की सादगी भरी खूबसूरती

थोड़ी देर बाद पूजा देओल कार से बाहर निकलीं। उन्होंने बेज रंग की शर्ट, ब्लैक पैंट और चश्मा पहन रखा था। उनका सिंपल और एलिगेंट लुक लोगों को काफी पसंद आया।

पूजा का पल पल ख्याल रखते सनी देओल

वीडियो में एक प्यारा पल भी देखने को मिला। शुरुआत में सनी तेजी से एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखे, लेकिन फिर उन्होंने रुककर पूजा का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने पूजा को आगे चलने दिया और खुद उनके पीछे चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले कब दिखे थे साथ

पूजा देओल हमेशा से ही निजी जिंदगी को तवज्जो देती आई हैं। इससे पहले उन्हें सार्वजनिक तौर पर 2023 में बेटे करण देओल की शादी में देखा गया था। करण ने द्रिशा आचार्य से शादी की थी और उस दौरान पूरा देओल परिवार साथ नजर आया था।

लाइमलाइट से दूर देओल परिवार की महिलाएं

देओल परिवार की महिलाएं अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं। सनी देओल की मां प्रकाश कौर भी हमेशा लो-प्रोफाइल रही हैं। खुद सनी देओल भी कई बार कह चुके हैं कि उनके परिवार की महिलाएं अपनी निजी जिंदगी को शांत और सामान्य रखना पसंद करती हैं।

Read more about: sunny deol pooja deol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X