अब सनी देओल के बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' अक्षय कुमार की फिल्म से होगी क्लैश!

Rajveer Deol's debut film Dono: निर्देशक अवनीश बड़जात्या की फिल्म दोनों का टीजर और गाना लोगों के दिलों को छू गया है। लोगों को इन नवोदित कलाकार राजवीर देओल और पलोमा के बीच की केमेस्ट्री काफी अट्रैक्ट कर रही हैं, और उन्हें इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इसी बीच मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी, कि फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
खास बात है कि इसी दिन अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ओएमजी 2 के बाद, द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू भी क्लैश
गदर 2 के साथ ओमएजी 2 बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई थी। वहीं, अब 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' के साथ 'दोनों' टक्कर लेने वाली है। बता दें, 'दोनों' के साथ सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बतौर निर्देशक फिल्मों में कदम रख रहे हैं।
एक लेविश डेस्टीनेशन वेडिंग का बैकड्रॉप है, जहां दुल्हन का दोस्त देव (राजवीर) दूल्हे की दोस्त मेघना (पालोमा) को मिलता है। एक भव्य इंडियन वेडिंग के दौरान, दो अजनबियों के बीच एक दिल छू लेने वाली यात्रा शुरू होती है। दोनों एक शहरी कहानी होने का वादा करती है जो रोमांस, रिश्तों और दिल के मामलों को सेलिब्रेट करती हैं!
राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वी फिल्म दोनों जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं "दोनों" जिसका निर्देशन अवनीश एस बड़जात्या ने किया है। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सूरज आर. बड़जात्या फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर है। 5 अक्टूबर को "दोनों" आप के नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











