सनी देओल के बेटे करण देओल ने छुए शाहरुख खान के पांव, SRK ने दिया इतना प्यारा रिएक्शन, वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk
sunny-deol-son-karan-deol-touches-shah-rukh-khan-feet-netizens-gets-impressed-says-sanskaari-hai

Shahrukh Khan viral video: सनी देओल और शाहरुख खान बीते दिनों गदर 2 की सक्सेस पार्टी में साथ दिखे थे, जहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सालों की अनबन की भुलाकर दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के गले लगाया और साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। कोई शक नहीं कि सिने प्रेमियों के लिए यह एक बेहद खास पल रहा।

वहीं, अब गदर 2 की सक्सेस पार्टी से एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख खान को सनी देओल के परिवार के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। शाहरुख इस वीडियो में सनी देओल, करण देओल, दृशा आचार्य और राजवीर देओल साथ में नजर आ रहे हैं।

करण देओल ने छुए शाहरुख खान के पैर

खास बात ये है कि इस वीडियो में सनी के बेटे करण देओल, शाहरुख के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही करण नीचे झुके शाहरुख के पैर छूने लगते हैं.. किंग खान उसे पकड़ते हैं और प्यार से उनके गाल पर हाथ फेरते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान सभी ने साथ में फोटो भी क्लिक कराई।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस करण की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसे कहते हैं संस्कार"। वहीं, दूसरे ने लिखा, "सनी के बेटे का बढ़िया जेस्चर, पारिवारिक मूल्य मायने रखते हैं.."।

बता दें, गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। वहीं, अब 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज के लिए है, जो एडवांस बुकिंग से ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol karan deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X