..................... Sunny Deol son Karan Deol is getting married in a few days dharmendra to welcome grand daughter in law - Hindi Filmibeat

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू! पोते की बहू का स्वागत करेंगे धर्मेंद्र

Karan Deol

Karan Deol Wedding: सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल के सिर पर बहुत जल्द सेहरा बंधने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि देओल परिवार बहुत जल्द नई बहू का स्वागत करने वाला है।

बॉलीवुड के हीमैन यानि अभिनेता धर्मेंद्र के घर में शहनाई बजने जा रही है। उनकी तीसरी पीढ़ी यानि उनके पोते अब शादी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करन देओल घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। सनी देओल बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं और पूरा देओल परिवार अब शादी की तैयारियों में जुटा है। करन जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा से सगाई कर ली है। द्रिशा दिवंगत फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा और करण काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल कई मौकों पर स्पॉट हुआ लेकिन दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दादा धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से करण और द्रिशा की सगाई जल्दी कराई गई है। इसके साथ ही अब कपल की शादी की तैयारी भी तेज हो गई है। खबरों की माने तो कपल जल्द ही अपनी शादी की डेट अनाउंस करेंगे। दरअसल पिछले दिनों धर्मेंद्र अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X