सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म आगे बढ़ी- ये रही नई रिलीज डेट

सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 19 जुलाई 2019 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बता दें, अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन खुद सनी देओल ही कर रहे हैं। फिल्म में करण देओल के साथ डेब्यू कर रही हैं सहर लांबा।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सनी देओल की वजह से ही आगे बढ़ाया जा रहा है। सनी अब सांसद बन चुके हैं। फिलहाल इस समय उनका फोकस अपने संसदीय क्षेत्र पर है और इसी वजह से करण देओल की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। बता दें, 20 सितंबर को अब यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' से क्लैश करेगी।

Pal Pal Dil Ke Paas

सनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को सनी सांउड्स और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग मनाली में की गई है। दिल्लगी और घायल वन्स अगेन के बाद यह बतौर निर्देशक सनी देओल की तीसरी फिल्म है।

अपने बेटे को लांच करने की बात पर सनी ने कहा- मुझे मेरे पापा ने लांच किया था.. आज मैं अपने बेटे को लांच कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। वहीं मुझे खुशी है जी स्टूडियो ने इस प्रोजेक्ट में हाथ मिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X