सनी देओल के बेटे करण देओल ने की अगली फिल्म की तैयारी शुरु, शेयर किया नया लुक
सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, अब एक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में भिड़ चुके हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण की अगली फिल्म का नाम है- वैल्ले.. जिसकी शूटिंग दिल्ली में शुरु होने वाली है। हाल ही में करण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
देवेन मुंजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। बताया जा रहा है कि ये पॉपुलर तेलुगु फिल्म 'ब्रोचेवारेवारुरा' की हिंदी रीमेक होगी, जिसमें श्री विष्णु, निवेथा थॉमस, निवेथा पेथुराज और सत्यादेव नजर आए थे।। यह एक क्राइम- कॉमेडी फिल्म होगी।

करण ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया कि कैसे वह एक मजेदार शूटिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे और शूटिंग को फिर से शुरू करने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, "नया रूप, नई शुरुआत! #Just #NewLook"।
लंबे लॉकडाउन के बाद फिर से फिल्म के सेट पर जाने को लेकर करण देओल उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "लॉकडाउन हम सभी के लिए कठिन था, लेकिन धीरे-धीरे, सुरक्षित रूप से फिर से काम शुरू करना महत्वपूर्ण है। मैं उत्साहित हूं और शूटिंग करने के लिए उत्सुक हूं। मैं फिल्म से जुड़ी डिटेल देने का इंतजार नहीं कर सकता।"
गौरतलब है कि, इस फिल्म के अलावा करण देओल 'अपने 2' में फाइनल हैं, जिसमें वो धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











