Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू द्रशा आचार्य पहली बार दिखे साथ में, फैंस हुए खुश

Karan Deol

Karan Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि करण देओल की सगाई हो गई है और जल्द ही वह शादी करेंगे। इस बीच सबके मन में सवाल था कि आखिर लड़की कौन है और कहां से है। ऐसे में पहली बार सगाई के बाद करण देओल अपनी होने वाली पत्नी द्रशा आर्चाय के साथ स्पॉट हुए।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, बीते दिनों सनी देओल के बेटे करण देओल की सगाई की खबरों के बाद फैंस उनकी मंगेत्तर को देखने के लिए बेताब थे हालांकि दोनों पहले कभी साथ में स्पॉट नहीं हुए, लेकिन हाल ही में करण देओल अपने मंगेत्तर द्रशा आचार्य के साथ स्पॉट हुए।

सोशल मीडिया पर पहली बार दोनों का साथ में वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखकर फैंस बीच जमकर सनी देओल के बेटे-बहू पर प्यार लुटा रहे हैं और सनी देओल की होने वाली बहू की तारीफ भी कर रहे हैं।

वीडियो में कपल को कैजुअल लुक में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कार से निकलते हुए नजर आए। दोनों जैसे ही बाहर निकले पैपराजी ने करण और द्रशा का स्वागत किया, वहीं जल्द शादी करने वाले कपल ने भी पैपराजी को जमकर पोज दिए।

गौरतलब है कि करण देओल सनी देओल और पूजा देओल के बड़े बेटे हैं। सोशल लाइफ से दूर रहे वाले 32 साल के करण देओल अपनी पर्सनल लाइफ भी काफी प्राइवेट रखते हैं। और करियर की बात करें तो यमला पगला दीवाना 2, पल पल दिल के पास और वेले जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं हालांकि वह कोई हिट फिल्म बॉलीवुड में अभी नहीं दे पाए हैं, लेकिन फैंस को उनकी साधारण जिंदगी काफी पसंद आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X