'गदर 2' में सनी देओल के फिल्मी बेटे का धुआंधार एक्शन, गजब का बॅाडी ट्रांसफॉर्मेशन, देखिए PICS
आज से 20 साल पहले साल 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा। सनी देओल और अमीषा पटेल की प्रेम गाथा में दिखाई दिया था एक छोटा सा बच्चा। यानी कि गदर में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा अब काफी बड़े हो चुके हैं। वह एक फिल्म भी कर चुके हैं। जो कि असफल रही।
लेकिन एक बार फिर गदर 2 से उत्कर्ष शर्मा स्क्रीन पर दमदार एक्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्कर्ष फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं। ऐसे में कुछ दिन से सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि काफी तेजी से देखी जा रही है।

गदर में उत्कर्ष ने चरणजीत की भूमिका निभाई थी। सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। ऐसे में जब बात गदर 2 की आयी तो अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को सुपरहिट दिलाने की चाहत में उन्हें पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उत्कर्ष भी इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications