मलयालम थ्रिलर फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे सनी देओल, होगा बड़ा धमाका, फिर गूंजेगी दहाड़!
सुपरस्टार सनी देओल निश्चित ही काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन जल्दी ही उनके फैंस को की दमदार तोहफे मिलने वाले हैं। लंबे ब्रेक के बाद सनी पाजी वापसी कर रहे हैं और फिर से तगड़ा एक्शन करने के लिए तैयार हैं। इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है जो कि एक रीमेक होने वाली है। पता चला है कि उस फिल्म की शूटिंग सनी देओल ने अभी-अभी खत्म की है।
ये फिल्म आर बाल्की की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। लेकिन इसके अलावा खबर आ रही है कि वो एक मलयालम फिल्म की रीमेक का हिस्सा भी बनने वाले हैं और ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

ये फिल्म भी एक क्राइम थ्रिलर होगी। पता चला है कि इस फिल्म का नाम जोसेफ है जिसको हिंदी रीमेक किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर जानकारी मिली है कि इसका निर्देशन एक शानदार डायरेक्टर एम पद्मकुमार करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications