सेल्फी लेने आए शख्स पर बुरी तरह चिल्लाए सनी देओल, लोग बोले- पाजी इसकी तो चड्ढी गीली हो गई होगी

Sunny Deol

Sunny Deol Angry Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म को लेकर लोग इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि ब्लैक में टिकट खरीदे जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर भर भर लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सनी देओल अभी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच सनी देओल का एक नया वीडियो सामने आया है।

सामने आए वीडियो में सनी देओल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सनी देओल जल्दी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहा है। ऐसे में सनी देओल उसे इशारे से सेल्फी की परमीशन देते हैं और कुछ देर के लिए ठहरते भी हैं। लेकिन ये शख्स फोन में कैमरा खोलमने में बिजी और बातों के मजे लेता दिखाई देता है। ऐसे में सनी देओल इसपर चिल्लाते हुए कहते हैं, "ओ ले ना फोटो" सनी देओल का ये गुस्से वाला एक्सप्रेशन काफी मजेदार है और फैंस इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं।

इसके साथ ही कुछ लोग इस शख्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पाजी का गुस्सा देख इस शख्स की तो चड्डी ही गीली हो गई होगी। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में नेटिजंस जमकर मजे ले रहे हैं। सनी देओल का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

हालांकि इस वीडियो के बाद लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये लगता है गरीबों से नफ़रत करता है।'' एक का कहना है, ''इतनी कोई खास नहीं लगी मुझे फिल्म, क्या कोई और है जो मुझसे सहमत है?'' एक ने लिखा, ''उसका रवैया देखिए कि वह उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''इतना घमंड एक ही फिल्म से आ गया। तभी भगवान ऐसे लोगो को कभी सफलता नहीं देता..'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि लोगों के द्वारा किए गए हैं। हालांकि सनी देओल ने किसी तरह का रिएक्शन इस पर नहीं दिया है।

Read more about: sunny deol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X