Gadar 2 के सेट से सामने आई सनी देओल की तस्वीर, 'तारा सिंह' लुक में देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

Sunny Deol's Tara Singh look from Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' की रिलीज का जबसे ऐलान किया गया है, फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस सीक्वल को लेकर मार्केट में काफी क्रेज देखा जा सकता है। ऐसे में सनी देओल ने फिल्म के सेट से एक नई तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने किरदार 'तारा सिंह' के लुक में उनका एक बीटीएस शॉट शेयर किया। वह पगड़ी और पीले रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'रिफ्लेक्शंस..'
गदर 2 के ट्रेलर का इंतजार
सनी देओल को इस अंदाज में देखकर फैंस बेहद उत्साहित दिखे। एक यूजर ने लिखा- "ट्रेलर कब आ रहा है सर?" वहीं, दूसरे ने लिखा, "मैं गदर 2 के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, सर आपको ढेर सारा प्यार।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सबसे धाकड़ और बेस्ट एक्टर धर्म जी और आप हैं। बाकी सब फेल हैं पूरी इंडस्ट्री में।"
रिलीज डेट
बता दें, 'गदर 2' 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2.. प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।
गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड
साल 2001 में गदर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। वह साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्मीबीट के साथ एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा- "2001 में मेरी फिल्म ने 265 करोड़ कमाया था, आज आती तो 4000 करोड़ कमाती।"


Click it and Unblock the Notifications