सनी पाजी को पसंद है अपने से छोटी उम्र की हिरोइने!

हेडलाइन पढ़कर आप हैरान हुए होंगे कि आखिर ये क्या है। लेकिन आप कुछ गलत समझें इससे पहले आपको बता दें कि हम यहां पर फिल्मों की बात कर रहे हैं। सनी देओल ने हाल ही में अपनी फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट में अपने से काफी छोटी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते देखा गया। इस पर सनी का कहना है कि आजकल उनकी समकालीन एक्ट्रेसेस और बॉक्स ऑफिस की टॉप की एक्ट्रेसेस सन्नी के साथ काम करने की इच्छुक ही नहीं हैं। इसलिए वो नयी एक्ट्रेसेस को मौका दे रहे हैं और उनके साथ काम कर रहे हैं। सनी देओल ने कहा कि वैसे भी हम लोग एक्टर्स हैं पति पत्नी नहीं। आजकल तो पति पत्नी में पत्नियां पतियों से काफी छोटी होती हैं।

सनी देओल ने कहा मेरी फिल्मों को पिछले कुछ समय से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वैसे भी मैं बैठे बैठे बोर हो गया हूं तो अब मैं अपनी सभी रुकी हुई फिल्मों को रिलीज करुंगा और कुछ अच्छी फिल्में बनाउँगा। सनी ने कहा कि उन्हें किसी के सामने खुद को साबित करने की जरुरत नहीं है। वो जो भी फिल्में करते हैं उन्हें उनपर यकीन होता है। सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंग साहेब दि ग्रेट को सिंगल स्क्रीन्स पर बहुत ही बेहतरीन रिस्पॉंस मिला है। इसलिए सनी को अब अपने ऊपर और भी यकीन हो गया है। सनी ने कहा है कि वो जल्द ही और भी कुछ अच्छी फिल्में बनाएंगे।

19 साल की एक्ट्रेस ऊर्वशी रतौल के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने के बारे में पूछे जाने पर सनी ने कहा हम एक्टिंग कर रहे थे सचमुच के पति पत्नी तो हैं नहीं। यदि वो मुझसे छोटी हैं तो भी ठीक है। इसके अलावा सनी ने कहा कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर टॉप कर रही एक्ट्रेसेस मेरे साथ काम करने की इच्छुक नहीं हैं। इसलिए मैं नयी एक्ट्रेसेस के साथ काम करके खुश हूं। सनी देओल ने ये भी कहा कि नयी एक्ट्रेसेस के साथ डेट्स की भी प्रोब्लमन नहीं होती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X