इस तरह की फिल्मों में करण देओल को काम नहीं करने देंगे पापा सनी देओल!

By Staff

सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सनी भी अपने बेटे के डेब्यू को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि वह अपने बेटे को किसी भी हालत में रीमेक फिल्मों में काम नहीं करने देंगे। सनी मानते हैं कि आज के निर्माता- निर्देशक रीमेक और रीमिक्स में कुछ ज्यादा ही घुस चुके हैं।

रीमेक फिल्मों पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'मैं अपने बेटे को रीमेक फिल्मों में बिल्कुल भी नहीं देखना चाहूंगा। फिल्में ऐसे वक्त में बनाई गई थीं, जो आज के वक्त और माहौल से बिल्कुल अलग था। लोग आज भी मुझे उन किरदारों और फिल्मों के लिए याद करते हैं। लेकिन अगर उन्हीं फिल्मों का रीमेक किसी और एक्टर के साथ आज के माहौल में ढालकर बनाया जाएगा तो उससे न्याय कर पाना मुश्किल होगा।'

Sunny Deol

सिर्फ फिल्में ही नहीं, रीमिक्स गानों को लेकर भी सनी देओल का यही मानना है। उन्होंने कहा, हर हर दशक का अपना एक म्यूजिक स्टाइल था। फिर चाहे वह 60 का दशक हो, 70 का या फिर 80 और 90 का दशक। लेकिन आज क्या हो रहा है? आज से कुछ सालों के बाद, जब हमसे पूछा जाएगा कि इस दशक में आपने क्या क्रिएट किया, तो आज की जेनरेशन कहेगी कि हमने म्यूजिक रीमिक्स किया। हमने अपना कुछ नहीं बनाया।

सनी देओल ने कहा, आज सही वक्त आ गया है कि हम सब खुद अपने आप से पूछें कि हम किस लिए लोगों की यादों में रहना चाहते हैं- हमारे ओरिजनल काम के लिए या रीमेक और रीमिक्स के लिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X