सिर्फ डांस सीख लेने और बॉडी बनाने लेने से कोई एक्टर नहीं बनता- सनी देओल
अपने बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को लेकर सनी देओल सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आगामी न्यूकमर्स पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि सिर्फ डांस सीख लेने और बॉडी बना लेने से कोई एक्टर नहीं बन जाता। अभिनय इससे कहीं अधिक बढ़कर है और इसके लिए आपको किसी सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं होती।
दामिनी, गदर, घातक, घायल, बॉर्डर जीत जैसी कई दमदार फिल्में देने वाले अभिनेता सनी देओल ने कहा, 'एक्टिंग कोई आसान पेशा नहीं है। हालांकि, इस पेशे के लिए आपको सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इसके लिए आपके अंदर अभिनय की कला होनी चाहिए। आजकल लोग बॉडी बना लेते हैं और डांस सीख लेते हैं। ये सभी हालांकि, आपके कौशल का हिस्सा है, न कि अभिनय हैं।'

सनी देओल ने आगे कहा कि अभिनय एक दृढ़ संकल्प है। यह एक ख्वाब है और आपको फिल्मों को लेकर जुनूनी होना होगा। सिर्फ प्रतिभा होना ही काफी नहीं है, आपको एक इंसान के तौर पर भी मजबूत बनना पड़ेगा, जिससे कि आप कठिनाइयों का सामना करना सीख सकें और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें। यह काफी महत्वपूर्ण हैं।
फिलहाल सनी देओल 'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपने बेटे के लांच को लेकर सनी बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन खुद सनी देओल ही कर रहे हैं। फिल्म में करण देओल के साथ डेब्यू कर रही हैं सहर लांबा।


Click it and Unblock the Notifications